{"_id":"62edf8bb76956a75c162cef9","slug":"dead-body-found-in-johad-of-village-umra-in-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: गांव उमरा के जोहड़ में मिला लापता व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: गांव उमरा के जोहड़ में मिला लापता व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 06 Aug 2022 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:45 AM IST
सार
मृतक बिजेंद्र के भाई राम अवतार ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था। वह 4 अगस्त को सुबह तीन बजे घर से निकला था। बिजेंद्र पहले भी चार पांच महीने घर से गायब हो गया था।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
हांसी के गांव उमरा में स्थित एक जोहड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव उमरा में देवी मंदिर के पास स्थित जोहड़ में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो मृतक की शिनाख्त गांव उमरा निवासी बिजेंद्र जैन (59) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक बिजेंद्र के भाई राम अवतार ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था। वह 4 अगस्त को सुबह तीन बजे घर से निकला था। हमने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बिजेंद्र पहले भी चार पांच महीने घर से गायब हो गया था। बाद में वह एक आश्रम में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन