फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dead body find in minor

नलोई माइनर में मिले शव के मामले में आया नया मोड़

Wed, 16 Oct 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
dead  body find in minor
मृतक नवीन की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
फरवरी में नलोई माइनर में मिले शव के मामले में एक नया मोड़ उस समय सामने आया, जब किसी अन्य मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सातरोड़ कलां निवासी सुमित उर्फ पिन्नी ने बताया कि उसने सातरोड़ छोटी निवासी नवीन को गोली मारकर मौत के घाट उतारा और उसकी शनाख्त के डर से नवीन के शव को माइनर में फेंक दिया।
विज्ञापन

फेसबुक पर बहस बनी मौत का कारण
एसआई ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि रिमांड के दौरान आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि उसकी नवीन के साथ फेसबुक पर दोस्ती थी। उसने बताया कि एक दिन फेसबुक पर चेटिंग करते समय उनकी आपस में बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने नवीन से रंजिश रखते हुए उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची।
विज्ञापन

इस तरह रची थी मौत की साजिश
सुमित ने बताया कि 12 फरवरी को प्लान के मुताबिक नवीन के पड़ोसी युवक कृष्ण ने नवीन को घर से बुलाया और बाइक पर बिठाकर निकल लिया। सुमित ने बताया कि इस दौरान वह पहले से ही उनका रास्ते में इंतजार कर रहा था, जिसके बाद वह भी उनकी बाइक पर सवार हो गया और नवीन को माइनर पर ले जाकर गोली मारकर उसे माइनर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ गए थे घूमने, नवीन ने रुपये देने से किया था मना
मृतक नवीन की मां ने बताया कि नवीन की मौत से कुछ दिन पूर्व नवीन को कृष्ण अपने साथ चंडीगढ़ घूमाने के लिए ले गया था। वहां से लौटने पर कृष्ण ने नवीन से खर्च के रुपये वापस मांगे तो नवीन ने देने से मना कर दिया था, जिसके बाद से दोनों में खटपट रहने लगी थी।
डीएनए रिपोर्ट में होगा तय माइनर में मिला शव किसका था
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मंगलवार को मृतक नवीन की मां का नागरिक अस्पताल में डीएनए टेस्ट करवाया, ताकि ये पता चल सके कि माइनर से मिला शव नवीन का था या नहीं।

एसआईटी कर रही है मामले की जांच
मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक नवीन की मां व भाई ने कुछ समय पूर्व हिसार स्थित एक धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद मामले में एसआईटी गठित की गई।
इस मामले में एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कुछ खुलासे किए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
- ओमप्रकाश, एसआई, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed