{"_id":"58b1d8214f1c1bdf21b22e5e","slug":"dc-nikhil-gajraj-hisar-section-144-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक-डे को लेकर धारा-144 लागू, दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत रूट पर रोडवेज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक-डे को लेकर धारा-144 लागू, दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत रूट पर रोडवेज बंद
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को ब्लैक-डे का एलान किए जाने के बाद डीसी निखिल गजराज ने जिले में धारा-144 लागू कर दी है। रोडवेज ने एहतियात के तौर पर दिल्ली, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद के रूट पर रोडवेज की सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 26 फरवरी को ब्लैक-डे मनाने का एलान है। जिसमें धरने पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने का एलान किया गया है। धरने पर काले कपडे़ पहनकर पहुंचेंगे। दूसरे रंग के कपडे़ पहनकर आने वाले काला अंगोछा या काली पट्टी बांधकर आएंगे। महिलाएं काले रंग की चुन्नी ओढ़कर आएंगी। धरने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया जाएगा। मुख्य सचिव की ओर से डीसी निखिल गजराज व एसपी राजेंद्र कुमार मीणा को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ब्लैक-डे के बारे में निर्देश जारी किए गए। जिसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। रविवार के दिन के लिए यह धारा लागू की गई है। जिले में व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एहतियात के तौर पर रोडवेज ने दिल्ली, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद रूटों की बसें न बंद कर दी है। रविवार को लिए बस सेवा को स्थगित किया गया है। इन रूट पर रोजाना 8 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। पिछले रविवार को भी रोडवेज को इन रूटों पर बसें न चलने से 9 लाख के करीब राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन रहेंगी
जिला प्रशासन ने रामायण टोल प्लाजा के पास फायर ब्रिगेड, क्रेन, एंबुलेंस नियुक्त करने का आदेश दिया है। रविवार की सुबह से ही यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हो जाएंगे। पुलिस फोर्स को आसपास के एरिया में रखा जाएगा। अधिकारी मौके पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम संभालेंगे व्यवस्था
पिछले सप्ताह बलिदान दिवस के दिन एडीसी विजय कुमार ने मौके पर कमान संभाली थी। इस बार रविवार को ब्लैक डे के दिन एडीसी अवकाश के चलते बाहर हैं। जिसके बाद एसडीएम अशोक बंसल, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत सहित अन्य अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे।
डीसी ने ली ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक
डीसी निखिल गजराज ने टोल प्लाजा के पास पावर ग्रिड में डयूटी मजिस्ट्रेट की बैठक ली। रविवार के लिए 17 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीसी ने सभी अधिकारियों को कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की कोताही न करें।
अधिकारी देंगे हर मूवमेंट की जानकारी
जिला प्रशासन की ओर से रविवार को मौके पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अधिकारी दिन भर हर मूवमेंट की सूचना प्रशासन को भेजेंगे। मौके के विडियो बनाकर व्हाट्स एप ग्रुप पर भेजेंगे। वाहनों के नंबरों की रिकार्डिंग होंगी। वाहनों व लोगों की संख्या का रिकार्ड भी तैयार किया जाएगा।
आरक्षण आंदोलन में आंदोलनकारियों की ओर से काला दिवस मनाने के चलते मुख्यालय के आदेशानुसार एहतियात के तौर पर दिल्ली, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद रूट पर बसों को नहीं भेजा जाएगा।
- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार।
सात बसें कराईं उपलब्ध
रोडवेज ने काला दिवस मनाने के चलते सुरक्षा बलों को 7 बसें उपलब्ध करवाई है। काला दिवस पर अधिक संख्या में आंदोलनकारियों के एकत्रित होने के चलते प्रशासन ने रोडवेज से बसों की मांग की थी। जिस कारण रोडवेज ने सुरक्षा बलों के लिए बसें उपलब्ध करवाने की बात कही है। गौरतलब है कि रोडवेज की 13 बसें पहले ही सुरक्षा बलों के पास है।
सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे खुले
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 26 फरवरी को काला दिवस मनाने की घोषणा के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। डीसी निखिल गजराज ने सभी विभागों में लेटर जारी कर रविवार को भी सरकारी कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागाध्यक्षों को लिखा गया कि है कि अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी शाम चार बजे तक डीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में भिजवाएं।