फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC Nikhil Gajraj hisar, CM promisess hisar, Hisar

सीएम की 95 घोषणाएं : 8 कंप्लीट, 8 प्रोग्रेस पर, 79 पेंडिंग

Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
DC Nikhil Gajraj hisar, CM promisess hisar, Hisar
DC - फोटो : Bureau

सीएम की अबतक की कुल 95 घोषणाओं में 8 पूरी हो सकी हैं। 8 पर काम चल रहा है। 79 सीएम घोषणा अभी पेंडिंग हैं। सीएम घोषणा, सीएम विंडो तथा डीसी, एसपी मीटिंग एक्शन टेकन रिपोर्ट के मुद्दे पर डीसी निखिल गजराज ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। इस पर डीसी निखिल गजराज ने कहा कि सीएम घोषणाओं को पूरा कराने के लिए अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से फॉलोअप करें। अपने मुख्यालय से अनुमति हासिल कराकर काम शुरू कराना विभाग के अधिकारियों की ही जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

बता दें कि सबसे अधिक घोषणा नारनौंद एरिया में हैं। यहां सीएम की 42 घोषणाएं हैं। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि अधिकतर प्रोजेक्ट चंडीगढ़ में रुके हुए हैं। प्रोजेक्ट को मुख्यालय की ओर से अनुमति मिलते ही काम शुरू कराए जाएंगे। डीसी ने कहा कि अधिकारी अपने विभाग के आला अधिकारियों से फॉलोअप करते रहें। अपने प्रोजेक्ट की फाइल पर नजर रखें। उन्हें चंडीगढ़ से मंजूरी के लिए संपर्क कर बातचीत करते रहें।
विज्ञापन


हुडा ईओ को शोकॉज नोटिस
ओडीएफ के मुद्दे पर डीसी ने हुडा सेक्टर एरिया पर बात शुरू की तो हुडा के संपदा अधिकारी सुमित कुमार मौजूद नहीं थे। डीसी ने कहा कि संपदा अधिकारी ने इस बारे में अब तक इस मुद्दे पर मीटिंग क्यों नहीं ली। उनका शोकॉज नोटिस निकाला जाए। इस बारे में उनसे जवाब लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉयलेट के लिए नहीं मिल रहे 12 हजार
ओडीएफ की मीटिंग के बारे में एसडीएम अशोक बंसल ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि कई एरिया में लोग एक एक कमरे के मकान में रह रहे हैं। ऐसे एरिया के लोग गरीबी का हवाला देते हुए सरकार की ओर से टॉयलेट के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं। मदद नहीं मिलने पर काम रुके हुए हैं। डीसी निखिल गजराज ने एसडीसी विजय कुुमार से पूछा पैसा मिल रहा है या नहीं। एडीसी ने कहा टॉयलेट के लिए आर्थिक मद्द नहीं मिल पा रही।

हिसार- जींद रोड के लिए कमेटी बनाओ
हिसार से सीधे जींद को जोड़ने वाली सड़क के बारे में काम धीरे होने पर डीसी नाखुश दिखे। उन्होंने हांसी के पीडब्ल्यूडी के एक्सईन से कहा कि इस बारे में कंसलटेंट नियुक्त करने में देरी क्यों हो रही है। इस रोड के लिए अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाए। कमेटी की रिपोर्ट लेकर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

17 शिकायत पेंडिंग होने पर फटकार
सीएम विंडो पर 17 शिकायत पेंडिंग होने पर डीसी ने उकलाना व बरवाला के बीडीपीओ की क्लास ली। डीसी ने कहा कि आप दूसरे बीडीपीओ से कुछ सीखो। उनकी शिकायत पेंडिंग नहीं हैं। आपकी इतनी शिकायत क्यों पेंडिंग है। सही से काम करते हुए अगली बार इस रिपोर्ट को जीरो पर लेकर मीटिंग में आना।

अपना तो जुगाड़ कर लेते हो
व्यायामशालाओं के लिए प्रस्ताव न मिलने पर अग्रोहा, हिसार सेकेंड तथा आदमपुर का कार्यभार देख रहे बीडीपीओ रवि कुमार को भी डांट पडी। डीसी ने कहा कि बीडीपीओ को अपना काम हो तो जुगाड़ करा लेते हैं। पंचायतों से आप व्यायामशाला के प्रस्ताव नहीं ला पा रहे।


एचआरडीएफ के एस्टीमेट पर एडीसी तलब
हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड के प्रोजेक्ट न भेजे जाने पर डीसी निखिल गजराज ने एडीसी विजय कुमार से भी जवाब लिया। एडीसी ने कहा कि हम एस्टीमेट भेज चुके हैं। जिस पर डीसी बोले आप खुद बात करो। कई बार जानबूझकर बजट न देने के लिए इस तरह के काम किए जाते हैं। आप एस्टीमेट की फाइल रिसिट कराओ। इसके बाद एडीसी ने मौके से ही फोन पर बात कर पूरी रिपोर्ट हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed