फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day and night temperature reached above normal in Haryana

Haryana Weather: प्रदेश में दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 14 Dec 2022 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 12:03 AM IST
सार

हरियाणा में अधिकतम 2.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ आने से हवाओं की दिशा व गति का बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
Day and night temperature reached above normal in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बारिश का न होने और बार-बार कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ आने से हवाओं की दिशा व गति का बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है। यही नहीं दिन व रात के तापमान में अंतर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसका पहला कारण यह है कि बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। अभी सूर्य भी पूरे दिन चमक रहा है। दूसरा कारण यह है कि बार-बार हल्के व कमजोर श्रेणी से पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इनके आने से हवाओं की दिशा व गति में बदल दक्षिण पश्चिम व दक्षिण पूर्वी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड लाती हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवात बन रहे हैं, लेकिन उनकी दिशा भी दक्षिणी राज्यों की तरफ हो रही हैं। 14 दिसंबर को एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका मैदानी राज्यों पर कोई असर नहीं होगा।

प्रदेश मे तापमान की स्थिति (डिग्री में)
क्षेत्र    अधिकतम    सामान्य से ऊपर

  • अंबाला    25.4    3.4
  • हिसार    25.0    1.7
  • नारनौल    26.4    2.8


क्षेत्र    न्यूनतम तापमान    सामान्य से ऊपर

  • अंबाला    10.5    3.0
  • करनाल    10.2    2.0
  • नारनौल    7.8    1.4
  • रोहतक    11.0    3.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed