फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Day 2 of the Namo Cricket League in Hisar today; exciting matches ahead.

हिसार: नमो क्रिकेट लीग का आज दूसरा दिन, होंगे रोमांचक मुकाबले

Sun, 20 Sep 2026 10:03 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 20 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

पहले दिन शनिवार को हिसार जोन में पहला मैच हिसार रॉयल और ब्लैक ईगल के बीच खेला गया। हिसार रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 85 रन बनाए। जवाब में ब्लैक ईगल टीम 6 ओवर में केवल 40 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
Day 2 of the Namo Cricket League in Hisar today; exciting matches ahead.
खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव कैमरी में नमो क्रिकेट लीग का आज दूसरा दिन है। आयोजक के अनुसार  आज दूसरे दिन भी काफी रोमांचक मुकाबले होंगे। मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। पहले दिन कुल 24 मुकाबले खेले गए थे। सभी नॉकआउट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस लीग का आयोजन सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट और मुख्यमंत्री के सलाहकार तरुण भंडारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। तरुण भंडारी ने बताया कि टूर्नामेंट को कुल 32 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन से 100 टीमें हिस्सा लेंगी। नॉकआउट और ड्राॅ मैचों के विभिन्न चरणों के बाद हर जोन से एक सर्वश्रेष्ठ टीम शीर्ष 32 स्तर पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


पहले हुए ये हुए मुकाबले
पहले दिन शनिवार को हिसार जोन में पहला मैच हिसार रॉयल और ब्लैक ईगल के बीच खेला गया। हिसार रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 85 रन बनाए। जवाब में ब्लैक ईगल टीम 6 ओवर में केवल 40 रन ही बना पाई। हिसार रॉयल ने यह मैच 45 रन से जीत लिया। हिसार रॉयल के उपकप्तान प्रमोद सिंधु ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए। कप्तान अमित गोदारा ने गेंदबाजी में 2 ओवर में 8 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी 6 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। टीम के अन्य खिलाड़ियों सैम, रिम्पी, रवि, मोहित, हिमा और अमन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed