फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daurad's team won the National Style Kabaddi Championship

दौरड़ की टीम ने जीता नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Daurad's team won the National Style Kabaddi Championship
बास। बीपीएस स्कूल भकलाना में आयोजित नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में दौरड़ की टीम विजेता रही। 45 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बास खुर्द निवासी रामबीर मोर उर्फ कालू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्घन किया।
विज्ञापन

बीपीएस स्कूल भकलाना की प्राचार्या गीता ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में भकलाना ने खांडा खेड़ी को और कैथल ने धर्मखेड़ी को हराया। पाबड़ा व दौरड़ के बीच हुए मुकाबले में दौरड़ की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में दौरड़ की टीम ने कैथल को हराया। विजेता दौरड़ की टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता कैथल की टीम को 4100 रुपये का नगद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बेस्ट रेडर सौरभ कैथल और बेस्ट कैचर नितिन दौरड़ को 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामबीर मोर उर्फ कालू, बलराम, भूपेंद्र, दीपक, जोरा सिंह, जयसिंह, उदयवीर मोर, बीरेंद्र मोर, पप्पू मान, मनोज मास्टर व मनजीत इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed