{"_id":"57f6a1d74f1c1b0b6d26fe10","slug":"dandia-dandia-in-hisar-hisar-dandia-festival-dandia-festival-will-start-8-october-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से होगा डांडिया बीट्स का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगा डांडिया बीट्स का धमाल
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डांडिया
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार में डांडिया के दीवानों का इंतजार खत्म। बस सिर्फ एक दिन शेष। कल से डांडिया बीट्स का धमाकेदार आगाज होगा। अमर उजाला की ओर से जिमखाना क्लब में श्यामजी डांडिया बीट्स कार्यक्रम होगा। इधर, शहनाज हुसैन पर प्रतिभागियों ने वीरवार को प्रशिक्षण के दौरान अलग ही लुत्फ उठाया। प्रशिक्षण अभी दो दिन और चलेगा। आयोजन में डांडिया के कई राउंड होंगे। इसके अलावा डांडिया प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कपल, सोलो और चाइल्ड की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
सैप इवेंट मैनेजमेंट द्वारा इस वर्ष 10वीं बार करवाए जा रहे डांडिया कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सैप इवेंट मैनेजमेंट के सतीश कथूरिया ने बताया कि श्रीश्याम स्नैक्स फ्रूड प्राइवेट लिमिटेड, शुभ विवाह, पारस इंस्टीट्यूट, वीके न्यूरोकेयर एंड ट्रॉमा रिसर्च हॉस्पिटल, शहनाज हुसैन, गर्ग आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के सौजन्य से व राम साड़ीज, पीसी ज्वैलर्स, आवरर्स एकेडमी, ब्यूटी प्लस बुटिक, मोहन स्वीट्स, ट्रैक एंड ट्रैल, दि कोर योगा एंड डांस स्टूडियो, कोर जिम, डोली फ्लाविस्ट, ए वन एडवरटाइजिंग, वेडिंग स्टूडियो, शिवा फ्लैक्स, राधे-राधे लाइट्स, अप्पू टेंट हाउस व डीजे लव के सहयोग से करवाए जाने वाले डांडिया बीट्स कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका इस वर्ष अमर उजाला निभाएगा।
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
डांडिया बीट्स कार्यक्रम में शामिल होने वाले डांडिया प्रेमियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सैप इवेंट मैनेजमेंट के सतीश कथूरिया के अनुसार बेस्ट कपल एवं फीमेल डांडिया राउंड विजेता को आकर्षक गिफ्ट स्पॉन्सर की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नि:शुल्क डांडिया सीखने के लिए करें संपर्क
नि:शुल्क डांडिया सीखने के लिये 7404263674 पर संपर्क कर सकते हैं। नि:शुल्क फैमिली पास डाबड़ा चौक स्थित अमर उजाला कार्यालय से या किसी भी स्पॉन्सर से प्राप्त कर सकते हैं। डांडिया का प्रशिक्षण जिंदल चौक स्थित शहनाज हुसैन पर शाम पांच बजे से छह बजे तक दिया जाएगा।
बेस्ट सेल्फी कपल को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
आयोजन के दौरान अमर उजाला की ओर से कपल सेल्फी जोन बनाया जाएगा। बेस्ट कपल सेल्फी को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। बेस्ट दस कपल की सेल्फी भी अखबार में प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर विशेष चाट बाजार भी लगाया जाएगा।