फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Damage Road hisar, DC-SP Notice, Hisar

एडवोकेट ने भेजा, डीसी, एसपी, मेयर को लीगल नोटिस

Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Damage Road hisar, DC-SP Notice, Hisar
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

 शहर की टूटी सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों, सफाई, लावारिस पशुओं के सड़कों पर आतंक से परेशान जागरूक एडवोकेट ने डीसी, एसपी, हुडा एडमिनिस्ट्रेटर और मेयर सहित कई विभागों को लीगल नोटिस भेजा है। एडवोकेट ने इस मामले में अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेने के लिए लिखा है, जिसके लिए 60 दिन की समय सीमा रखी गई है। नोटिस में लिखा गया है कि अगर इसके बावजूद काम नहीं होते तो आम जन के हित को देखते हुए सरकार से संबंधित विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ केस दायर करने की अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन

एडवोकेट अमित परूथी ने बताया कि शहर की सड़कों का बुरा हाल है। पूरे शहर की सड़कें टूटी हुई हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। गाय, सुअर, बंदरों ने जबरदस्त आतंक मचाया हुुआ है। सफाई की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

हो सकता है केस दर्ज, सजा भी
एडवोकेट अमित परूथी ने बताया कि इंडियन पैनल कोड के तहत धारा 166 (पब्लिक सर्वेंट द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही बरतना) के तहत केस दर्ज हो सकता है। दोषी साबित होने पर एक साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा जानबूझकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करना अथवा एक्शन न लेने पर आईपीसी की धारा 217 के तहत केस दर्ज हो सकता है। दोषी पाए जाने पर इस धारा के तहत दो साल तक की कैद हो सकती है।

इनको भेजा नोटिस
नगर निगम कमिश्नर एवं डीसी, एसपी, मेयर, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, निगम सचिव, इस्टेट ऑफिसर हुडा, एडमिनिस्ट्रेटर हुडा सहित कई अधिकारियों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed