{"_id":"639ed10da26cd105c94ba433","slug":"cylinder-blast-in-hisar-hisar-cylinder-blast-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे, पिता व एक बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, परिवार के पांच लोग झुलसे, पिता व एक बेटे की हालत गंभीर
Sun, 18 Dec 2022 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 02:07 PM IST
सार
बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी पींटू अपनी पत्नी शोभा व तीन बच्चों के साथ वार्ड 10 स्थित शिव कॉलोनी में एक कमरे में किराये पर रहता है। पींटू मजूदरी का काम करता है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दाखिल हादसे में झुलसे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार शहर की शिव कॉलोनी में रविवार सुबह खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में परिवार के पांच लोग झुलस गए। पड़ोसियों ने आकर परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला और आग बुझाई। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में पिता व एक बेटे की हालत गंभीर है। हालांकि सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी पींटू अपनी पत्नी शोभा व तीन बच्चों के साथ वार्ड 10 स्थित शिव कॉलोनी में एक कमरे में किराये पर रहता है। पींटू मजूदरी का काम करता है। रविवार सुबह 7 बजे शोभा परिवार के खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर में गैस लीक होने लगी, जिससे सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई। आग लगी देखकर पड़ोसी तुरंत बचाव के लिए पहुंचे। पहले सभी परिवार वालों को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया गया। इसके साथ घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
मगर इलाज का खर्च देखकर घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों में पींटू, पत्नी शोभा, बेटा अंकुश, अभिषेक व आशीष शामिल है। चिकित्सकों ने बताया कि पींटू व साढ़े तीन साल के आशीष की हालत गंभीर है। ये दोनों 60 से 70 प्रतिशत झुलसे हुए हैं।