{"_id":"606b64268ebc3e8ca45eb24b","slug":"cyiber-crime-hisar-news-rtk603120069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से उड़ाए एक लाख 27 हजार 718 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से उड़ाए एक लाख 27 हजार 718 रुपये
विज्ञापन
cybercrime.jpg
- फोटो : cybercrime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्तानी चौक निवासी विजय कुमार ने अपना एटीएम कार्ड बंद करवाने के लिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया तो उसके खाते से एक लाख 27 हजार 718 रुपये ही निकाल लिए। विजय कुमार ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी।
शिकायत में विजय ने बताया कि उसका खाता नागोरी गेट पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। उसने बताया कि आठ मार्च को उसने अपना एटीएम कार्ड बंद करवाने के लिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया था, लेकन आवाज साफ न होने के कारण बात पूरी नहीं हो सकी। विजय ने बताया कि उसके अगले दिन 9 मार्च की सुबह उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है। विजय ने बताया कि आठ मार्च को हुई बात का हवाला देते हुए कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करने वाले ने उसे विश्वास में लिया और उसके बैंक खाता संबंधी जानकारी हासिल की। कुछ देर बाद विजय के बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन एक लाख, 24 हजार और 3 हजार 718 रुपये की हुई। इस तरह साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से कुल एक लाख 27 हजार 718 रुपये निकाल लिए। जांच में पता चला कि यह राशि यूपी के पीलीभीत में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ग्रावती अलग नाम के खाताधारक के खाते में ट्रांसफर हुई है। मामले में पुलिस ने ग्रावती के खिलाफ धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।