फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyclist robbed of phone and cash at knifepoint

Hisar News: चाकू की नोक पर साइकिल सवार से फोन और नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cyclist robbed of phone and cash at knifepoint
हिसार। शहर में लगातार लूट और छीना-झपटी की वारदात बढ़ रही हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति को चाकू दिखाकर फोन और नकदी लूट ली। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मिलगेट क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले सत्यनारायण ने बताया कि वह 15 जनवरी की रात करीब 10 बजे साइकिल पर घर जा रहा था। ऑटो मार्केट के गेट नंबर तीन के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद एक युवक ने चाकू दिखाकर फोन और 200 रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार

ऑटो मार्केट के गेट नंबर तीन के सामने श्रीनगर निवासी सत्यनारायण को चाकू दिखाकर फोन और नकदी छीनने और कैंची चौक पर गर्वमेंट कॉलोनी निवासी शिवकुमार पर लूट के इरादे से चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस की स्पेशल टीम और एचटीएम थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान तीन सूर्य नगर निवासी गौरव, 12 क्वार्टर निवासी सूरज और अरुण के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार रात दो वारदात को अंजाम दिया। गर्वमेंट कॉलोनी में रहने वाले और मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिला के खिरिया निवासी शिव कुमार को रात साढ़े नौ बजे कैंची चौक के पास तीन युवकों ने रोक लिया। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने रुपये छीनने का प्रयास किया। शिवकुमार ने शोर मचाया तो उसकी कमर और जांघ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद ऑटो मार्केट के सामने सत्यनाराण को चाकू दिखाकर फोन और नकदी छीन ली। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की पूर्ति के लिए दो वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed