फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cyber criminal hack Hisar's doctor's facebook id and demand rupees his friend

साइबर ठगों ने डॉक्टरों को बनाया निशाना, फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे रुपये

Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
cyber criminal hack Hisar's doctor's  facebook id and demand rupees his friend
हिसार। साइबर ठगों ने जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उनके परिचितों से रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसका खुलासा बुधवार को तब हुआ जब डॉ. कौशिक के पास अपने परिचित एवं दोस्तों के फोन आने शुरू हुए। ठग ने 8 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की मांग रखी और मैसेज के जरिये कहा कि मुझे सख्त जरूरत है और मैं आपको सुबह वापस दे दूंगा। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक मैसेेज छोड़ा और कहा कि मेरी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है और मेरे नाम से ठग लोगों से रुपये मांग रहे हैं। इसलिए मेरे नाम से किसी को रुपये न दें। डॉ. कौशिक का कहना है उनके पास बुधवार शाम को करीब 20 से ज्यादा परिचितों के फोन आए और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेसबुक को कम से कम प्रयोग करें और अपनी आईडी के पासवर्ड किसी को भी न दें। वह इस मामले की वीरवार को पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed