फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cyber crime, cyber case, cheating case

Hisar News: उपहार के बहाने साइबर ठगों ने उड़ाए 2.85 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
cyber crime, cyber case, cheating case
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर निवासी एक महिला से भाई बनकर उपहार भेजने के बहाने 2.85 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस से प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

साइबर थाने में दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 30 दिसंबर को अपने परिवार के साथ पटना जा रहीं थीं। इसी दौरान उनके फोन पर एक काॅल आई। काॅल करने वाले आरोपी ने उनसे कहा कि वह उनका भाई अमन बोल रहा है। उसने कहा कि दीदी मैंने आपके पास एक उपहार भेजा है। ये बात कहकर उसने कॉल काट दिया।
विज्ञापन

इस पर विश्वास कर उन्होंने उपहार आने का इंतजार किया और अपने घर पर ही रही। अगले दिन साइबर ठग ने उन्हें फिर कॉल किया और कहा कि आपको उपहार वाले को 13 हजार रुपये देने हैं। उन्होंने महिला को खाता नंबर दिया और कुछ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ठगों ने उनसे 35 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। ठगों ने दो जनवरी को दोबारा से काॅल कर 64 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पास तीन जनवरी को फिर फोन कर 1.72 लाख समेत कुल 2.85 ले लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उनका फोन नहीं उठाया। जब कोई उपहार नहीं आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जांच अधिकारी कपिल सिहाग ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed