फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cut votes of 38 percent advocates

हिसार बार चुनाव: 38 प्रतिशत अधिवक्ताओं के वोट कटे, 1748 ही डाल सकेंगे मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cut votes of 38 percent advocates
हिसार। हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान सहित पांच पदों पर 16 दिसंबर को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव से पहले 38 प्रतिशत अधिवक्ताओं के वोट काट दिए गए हैं। पिछले साल हिसार बार के कुल 2941 सदस्य थे लेकिन इस बार 1748 अधिवक्ता ही चुनाव में मतदान कर पाएंगे। हिसार बार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि इतनी ज्यादा संख्या में सदस्यों के वोट काटे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अनेंद्र लोहरा ने बताया कि पिछले साल बार में कुल 2941 सदस्य थे जिनमें से 66 सदस्य पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के बजाय अन्य बार काउंसिल में पंजीकृत हैं। नए नियमों के तहत इस बार वे मतदान नहीं कर पाएंगे। 2875 सदस्यों में से 1641 ने अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक अपनी वार्षिक फीस व शपथ पत्र जमा करवाए। शेष 1234 सदस्यों में से 706 सदस्यों ने अपनी वार्षिक फीस तो जमा करवा दी लेकिन शपथ पत्र जमा नहीं करवाया कि वे एडवोकेट एक्ट के तहत लाभ का कोई दूसरा व्यवसाय नहीं करते हैं। 528 सदस्यों ने न तो वार्षिक फीस जमा करवाई और न ही शपथ पत्र। इसलिए 1234 सदस्यों के नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। इनमें से 108 सदस्यों ने बार काउंसिल से शपथ पत्र देने के लिए समय मांगा और अपना शपथ पत्र दे दिया, तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया। इसके बाद बार की मतदाता सूची में कुल 1749 सदस्य हो गए थे। पिछले दिनों एडवोकेट अजय धवन की असामयिक मृत्यु हो गई। इसके कारण चुनाव में 1748 सदस्य ही मतदान कर पाएंगे। 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed