{"_id":"646d06d943009e9d9303484e","slug":"customers-arriving-at-the-petrol-pump-with-two-thousand-notes-hisar-news-c-21-hsr1020-141543-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेट्रोल पंप पर दो हजार का नोट लेकर पहुंच रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेट्रोल पंप पर दो हजार का नोट लेकर पहुंच रहे ग्राहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के बैंकों में मंगलवार से 2 हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बैंकों में कुछ लोग नोट बदलवाने पहुंचे। जिसमें 20 हजार रुपये तक के नोट बदले गए। बैंकों में सामान्य दिनों की तरह से ही काउंटर पर नोट बदले गए। 50 हजार से अधिक की नकदी जमा कराने के लिए पैन कार्ड नंबर की जरूरत थी। लीड बैंक मैनेजर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी बैंकों में नोट बदले जा रहे हैं। किसी तरह की दिक्कत होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दो हजार रुपये के नोट को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने खुद के नियम बना लिए हैं। पंप के बाहर नोटिस बोर्ड चस्पा किए गए हैं। जिसमें लिखा गया है कि 2 हजार रुपये का नोट देने पर 100 -200 का पेट्रोल नहीं डाला जाएगा। दो हजार रुपये देने पर दो हजार का पेट्रोल-डीजल ही दिया जाएगा। दूसरी ओर कुछ लोग 2 हजार रुपये के नोटों से सोना चांदी भी खरीद रहे हैं। स्वर्णकार दो दो हजार के नोटों से भुगतान करने पर सोने के दाम महंगे लगा रहे हैं। गहने खरीदने से ही पहले ही दुकानदार पूछते हैं कि भुगतान किस तरह करेंगे। कुछ लोग दो हजार रुपये के नोट से बिजली के बिल भी भर रहे हैं।