फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Current, Current in flyover, traffic divert, Hisar

पुराने पुल के एक हिस्से में करंट, ट्रैफिक डायवर्ट

Sun, 17 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 17 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Current, Current in flyover, traffic divert, Hisar
पुराने पुल के एक हिस्से में करंट, ट्रैफिक डायवर्ट - फोटो : bureau

एक तरफ जहां आधा शहर बिजली की समस्या से जूझ रहा था। वहीं शुक्रवार रात को पटेल नगर में हाई वोल्टेज के कारण काफी घरों में बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। हुआ यूं कि शुक्रवार रात 11 बजे के करीब पटेल नगर में तिकोना पार्क के अंदर लगे ट्रासंफार्मर से बारिश के कारण आई खराबी से हाई वोल्टेज बिजली की सप्लाई होने लगी। इससे इस ट्रांसफार्मरों से जुड़े तकरीबन 2 हजार घरों में हाई वोल्टेज की सप्लाई हुई। जिस कारण काफी घरों में नुकसान पहुंचा। इस दौरान काफी घरों में बिजली के बल्ब, ट्यूबलाइट, टीवी, एसी, कूलर, पंखे आदि उपकरण हाईवोल्टेज बिजली के कारण जल गए।

विज्ञापन


लोगों ने पार्षद से की शिकायत
पटेल नगर में तकरीबन 100 घरों में अचानक आई हाई वोल्टेज के कारण बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा। बिजली उपकरणों के जलने से इन लोगों ने पार्षद डॉ. जुनेजा से इस बारे में शिकायत करते हुए रोष जताया। जिसके बाद पार्षद की शिकायत पर बिजली अधिकारियों ने शनिवार शाम तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया। हाई वोल्टेज के कारण कंट्रोल रूम पर पटेल नगर से शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक तकरीबन 70 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


पटेल नगर से ट्रांसफार्मर में लीड जलने की जानकारी मिली थी। लेकिन घरों के नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
- विनीत, एसडीओ, सिविल डिवीजन, हिसार

पटेल नगर में शुक्रवार रात को हाईवोल्टेज के कारण काफी घरों में बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। बिजली निगम के निजीकरण के बाद बिजली संबंधित शिकायतें दूर होने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जुनेजा, पार्षद, वार्ड 14, पटेल नगर, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed