Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   culture and civilization of Rakhigarhi will be brought to life using 3D technology In Haryana

Haryana: थ्रीडी तकनीक से जीवंत होगी राखीगढ़ी की संस्कृति और सभ्यता, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Sat, 27 Dec 2025 08:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/हिसार Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Dec 2025 08:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं शोध केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां विश्वस्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, शोध संस्थान, पर्यटक सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
culture and civilization of Rakhigarhi will be brought to life using 3D technology In Haryana
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को राखीगढ़ी में हड़प्पा ज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से संचालित इस केंद्र में थ्रीडी तकनीक से राखीगढ़ी के इतिहास, जीवनशैली, नगर योजना, संस्कृति और सभ्यता को दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ज्ञान केंद्र का लक्ष्य सरस्वती सिंधु सभ्यता की विशालता व समृद्ध परंपरा की जानकारी आमजन को देना है। विश्व को पहिए का उपहार भी भारत की इस प्राचीन सभ्यता से मिला।

विज्ञापन


यहां खोदाई के दौरान मिलीं विभिन्न कलाकृतियां इस बात का सशक्त प्रमाण है कि हमारी प्राचीन सभ्यता में नमस्कार तथा योग दैनिक जीवन के अभिन्न अंग रहे हैं। राखीगढ़ी भारत में सरस्वती सिंधु सभ्यता के सबसे बड़े स्थल के रूप में विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रतीकात्मक उत्खनन भी किया गया जिसमें मृदभांड व पुरानी मोहरें प्राप्त हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए 217 संकल्पों में से 54 संकल्पों को पूरा कर लिया है। लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराएं। अब तक करीब 10 लाख महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं।
विज्ञापन


रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं शोध केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां विश्वस्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, शोध संस्थान, पर्यटक सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारत की प्राचीन सभ्यता को समझने का अवसर मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि हड़प्पा ज्ञान केंद्र में शोधार्थियों के लिए अनुकूल परिवेश का निर्माण किया जाएगा। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, पुरातत्व विद प्रोफेसर वसंत शिंदे, अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री,सदस्य सचिव मनजीत सिंह, निदेशक हरपाल सिंह एवं पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार भी मौजूद रहे।


दोनों गांवों को 21-21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी और राखी शाहपुर पंचायत की मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि राखीगढ़ी की 13 मांगों और राखी शाहपुर पंचायत की 5 मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने दोनों गांवों को 21-21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed