{"_id":"6ab81945509087bbd3068c8c","slug":"cta-election-dispute-teachers-to-meet-district-registrar-again-hisar-news-c-21-hsr1005-960466-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीए चुनाव विवाद : जिला रजिस्ट्रार से फिर मिलेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीए चुनाव विवाद : जिला रजिस्ट्रार से फिर मिलेंगे शिक्षक
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू कॉन्ट्रेक्ट टीचर्स एसोसिएशन (सीटीए) के चुनाव को लेकर विवाद जारी है। शिक्षक चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर दोबारा जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसाइटीज से मिलेंगे। उनका कहना है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मंजीत वत्स और सचिव रमेश कुमार की ओर से जिला रजिस्ट्रार को दिए गए जवाब से वे संतुष्ट नहीं हैं।
शनिवार को जारी बयान में शिक्षक मोहित कुमार, नरेश कुमार, नवदीप मोर, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. कपिला देवी और राकेश ने बताया कि वर्तमान गवर्निंग बॉडी का तीन वर्ष का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद अध्यक्ष और सचिव अपने पदों पर बने हुए हैं तथा चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
शिक्षकों ने स्वतंत्र रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग को लेकर जिला रजिस्ट्रार को शिकायत दी थी। इस पर जिला रजिस्ट्रार ने अध्यक्ष डॉ. मंजीत वत्स और सचिव रमेश कुमार से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जवाब में एसोसिएशन ने कहा कि चुनाव कराने में जानबूझकर देरी नहीं की जा रही है। पुरानी सदस्य सूची में ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जो अब सरकारी सेवा में जा चुके हैं या सदस्यता की पात्रता पूरी नहीं करते इसलिए पहले सदस्यता का सत्यापन कर वैध मतदाता सूची तैयार करना जरूरी है। जवाब में तत्कालीन खजांची पर बैंक खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का आरोप भी लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जवाब में कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों के पद पर बने रहने का कोई स्पष्ट दस्तावेज या जिला रजिस्ट्रार का कार्यकाल विस्तार आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया है।