फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Criminal and murderer of student life

छात्र के कुकर्मी और हत्यारे को उम्रकैद

Thu, 18 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 18 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Criminal and murderer of student life

एडीजे बसरूद्दीन की अदालत ने हांसी में ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक सुरेंद्र को छात्र के साथ कुकर्म कर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सुरेंद्र को 31 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। सुरेंद्र ने अगर जुर्माना नहीं दिया तो उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने उसे 12 सितंबर को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन



अदालत ने सुरेंद्र को 11 वर्षीय बच्चे की मौत मामले अलग-अलग धाराओं के तहत सजा सुनाई है। हांसी पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ कुकर्म करने, हत्या करने और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को हत्या मामले में उम्रकैद, धारा 377 कुकर्म मामले में पांच साल की सजा और सबूत मिटाने यानी धारा 201 में तीन साल की सजा सुनाई है।

बसरुद्दीन की अदालत ने आरोपी को 31 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और जुर्माना न देने पर छह महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

यह था मामला

हांसी के शांति निकेतन कॉलोनी स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर में 1 जनवरी 2012 को 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। उसका शव रविवार की देर शाम कोचिंग सेंटर के एक कमरे में रजाइयों के नीचे दबा मिला था।

बच्चा फतेहाबाद के एक गांव का रहने वाला था। वह यहां सैनिक स्कूल और नवोदय स्कूल में दाखिले के लिए कोचिंग ले रहा था। इसी कोचिंग सेंटर में काफी बच्चे यहां बने कमरों में रहते थे।


हत्या के बाद सेंटर संचालक ने खुद शव को छिपाकर बच्चे के परिजनों के पास फोन कर दिया था कि उनका बच्चा गायब है।

शाम करीब 6 बजे जब सेंटर में रहने वाले अन्य छात्र कमरे में रखी रजाइयां निकालने लगे तो रजाइयों के नीचे से बच्चे का शव मिला।

बच्चे की गर्दन की हड्डी (सर्वाइकल वर्टिब्रा) टूटी हुई और उसकी नाक से खून आया हुआ था। छात्र के मामा लांधड़ी अजय बिश्नोई ने हांसी थाने में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed