फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth kidnapped and demanded ransom of five crores in Hisar of Haryana

हिसार: फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी के भतीजे का अपहरण, मांगी पांच करोड़ की फिरौती, जान से मारने की धमकी

Sun, 20 Mar 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 01:05 AM IST
सार

आदमपुर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth kidnapped and demanded ransom of five crores in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में मंडी आदमपुर क्षेत्र मेें फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे सुंदर सुथार का शनिवार दोपहर को अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी है। फिरौती की राशि न देने पर सुंदर को जान से मारने की धमकी दी गई। सुंदर के बुआ के बेटे सुनील ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी है। मामले की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप बलराज सिंह ने आसपास के थानों में बीटी करवाई एवं उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर सुरजीत धायल को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रावतखेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। शनिवार 19 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे वह और उसके मामा का लड़का सुंदर किसी काम से राधा स्वामी डेरा के नजदीक श्याम कार वॉश सर्विस स्टेशन पर गाड़ी धुलवाने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सर्विस स्टेशन पर था और सुंदर नजदीक के ही गणेश टेंट हाउस में चला गया। कुछ देर बाद सर्विस स्टेशन पर सफेद रंग की गाड़ी वहां पर आकर रुकी और गाड़ी में बैठे एक नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने उससे कहा कि सुंदर कहां पर है, उससे कुछ काम है। इस पर उसने कहा कि सुंदर गणेश टेंट हाउस में है।

वह गाड़ी लेकर गणेश टेंट हाउस पर चले गये और उन्होंने गाड़ी से ही सुंदर को आवाज लगाकर बुलाया और गाड़ी में बैठाकर ले गये। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे सुंदर का उसके छोटे भाई सुनील के पास फोन आया और सुंदर ने कहा कि सुरजीत धायल के आदमियों ने उसका अपहरण कर लिया और इतना कहते ही सुंदर का फोन बंद हो गया।

बाद में शाम करीब सवा 4 बजे सुंदर के भाई के मोबाइल पर फोन आया और पांच करोड़ की फिरौती मांगते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं पहुंचे तो तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे। पुलिस ने सुनील की शिकायत के आधार पर सुरजीत धायल को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ धारा 364ए व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह है फ्यूचर मेकर प्रकरण
मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिये फ्यूचर मेकर कंपनी ने निवेशकों को मोटे मुनाफे का झांसा दे हजारों लोगों के करोड़ों रुपये निवेश करवाए थे। कंपनी का विस्तार देश के कई शहरों में फैला था। वर्ष 2018 में तेलंगाना में कंपनी की शिकायत हुई थी। तब तेलंगाना पुलिस ने हिसार कार्यालय में छापा मारकर कार्यालय को सील कर दिया था।

निवेशकों को उनकी निवेश की गई रकम से कई गुना ज्यादा राशि करके लौटाने का वादा किया जाता था। इस मामले में कंपनी एमडी बंसीलाल और कंपनी सीएमडी राधेश्याम को गिरफ्तार कर उन पर शिकंजा कसा गया था। इसके बाद मामले की एक-एक करके परतें खुलतीं गईं। कंपनी पर देशभर के 30 लाख से अधिक निवेशकों से हजारों करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

कंपनी ने अस्तित्व विहीन उत्पाद बेच कर तीन साल में 10 लाख से 2956 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी थी। इस मामले में आयकर व जीएसटी की टीम भी कंपनी का रिकॉर्ड खंगाला तो एक के बाद एक हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए थे।

ड्राइवर का भी हुआ था अपहरण : इससे पहले जुलाई 2021 में फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी के ड्राइवरों का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बाद में फिरोती मांगने वाले आरोपितों को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरजीत को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की सीआईए, स्पेशल स्टाफ व आदमपुर थाना की टीमें सुंदर की तलाश में लगी हुई है। - मंदीप बलराज सिंह, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed