हिसार: नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया, पीड़िता को बहन कहकर पुकारता था आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे वायरल कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से मुकलान गांव निवासी सोनू ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। युवक की मां और अन्य ने उसका साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहन कहकर पुकारता था और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर गलत काम किया। इस बारे में महिला थाना पुलिस में शिकायत दी।
पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में बीएससी कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले अपने बुआ के घर गई थी। वहां पर मुकलान गांव का सोनू मिला। उसने कहा कि बहन मैं शहर जा रहा हूं तुझे कॉलेज छोड़ दूंगा। उसने मुझे कॉलेज छोड़ दिया और मेरा मोबाइल नंबर ले गया।
एक दिन वह कार लेकर कॉलेज के बाहर आया और कहा कि बहन कुछ खा पी लेते हैं। उसके कहने पर गाड़ी में बैठ गई। उसने मुझे पानी पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं मुकलान गांव में सोनू के घर थी। सोनू की मां ने कहा कि अब तुम भाई-बहन नहीं हो, तुम दोनों शादी कर लो।
पीड़िता का आरोप है कि सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे वायरल कर देगा। आरोप है कि उसने पिस्तौल दिखाकर भी गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।