फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man and woman fell from a roof in Hansi: The woman died; she was a resident of Kalanaur

हांसी में युवक व युवती छत से गिरे: युवती की मौत, कलानौर की रहने वाली है मृतका

Sun, 25 Jan 2026 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 Jan 2026 12:32 PM IST
सार

युवक और युवती शनिवार रात को छत से नीचे गिर गए। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
young man and woman fell from a roof in Hansi: The woman died; she was a resident of Kalanaur
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के काली देवी चौक के समीप मकान की छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। युवती की पहचान कलानौर निवासी 21 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। घायल युवक विकास हांसी के ही रहने वाला है।

विज्ञापन




घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार रात को छत से नीचे गिर गए। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। शहर थाना प्रबंधक सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed