{"_id":"60d2fff9d17a1f69315f8262","slug":"women-protest-against-liquor-shop-in-hansi-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी: ठेके पर बच्चों को बेची जा रही थी शराब, गुस्साई महिलाओं ने जड़ दिया ताला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी: ठेके पर बच्चों को बेची जा रही थी शराब, गुस्साई महिलाओं ने जड़ दिया ताला
Wed, 23 Jun 2021 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Jun 2021 03:04 PM IST
सार
ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि नियम के खिलाफ नाबालिग बच्चों को शराब बेची जाती है। इसके अलावा यहां शराब पीकर लोग हुड़दंग करते हैं और महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन
शराब ठेके के सामने प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब ठेकेदार की करतूतों से परेशान होकर कुंदनापुर गांव में महिलाओं ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को ठेके पर शराब बेची जा रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से शराब ठेके के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कुंदनापुर गांव के मेन रोड पर शराब का ठेका है। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि नियम के खिलाफ नाबालिग बच्चों को शराब बेची जाती है। इसके अलावा यहां शराब पीकर लोग हुड़दंग करते हैं और महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। शराबियों की हरकतों से काफी समय से महिलाएं परेशान थी। आखिर बुधवार को महिलाएं एकत्रित हुई और शराब ठेके के खिलाफ विरोध में उतर आई। ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
महिलाओं के गुस्से को देखते हुए शराब ठेके में मौजूद ठेकेदार के कारिंदे मौके से भाग गए। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द प्रशासन द्वारा शराब ठेका बंद न करवाया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। महिलाओं ने कहा कि सरेआम नियम कायदों के खिलाफ जाकर शराब बिक्री गांव में हो रही है और पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। काफी देर तक महिलाएं शराब ठेके के सामने नारेबाजी करती रही, लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन