फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman died after delivery in a hospital of Hisar

हिसार : निजी अस्पताल की डॉक्टर पर गर्भवती को हाई डोज देकर जबरदस्ती प्रसव करवाने का आरोप, महिला की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Woman died after delivery in a hospital of Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के हिसार शहर के एक निजी अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। निजी अस्पातल की महिला डॉक्टर पर हाई डोज देकर जबरदस्ती प्रसव कराने का आरोप परिजनों ने लगाया है। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों और परिजनों के बीच काफी बहस भी हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ही शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन


पुलिस और अस्पताल की महिला डॉक्टर के बीच काफी देर तक गुफ्तगू हुई। मगर महिला के परिजन महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हैं और काफी देर तक रोष प्रदर्शन कर हंगामा भी किया। हालांकि, शनिवार शाम को महिला ने बेटे को जन्म दिया था, जो बिल्कुल ठीक है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मिल गेट एरिया के सेक्टर-14 निवासी महिला के देवर आशु ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11:00 बजे वह और उसके परिजन रोहिणी को सामान्य जांच के लिए एक निजी अस्पताल लाए थे। यहां आने के बाद महिला डॉक्टर ने रोहिणी के कुछ टेस्ट किए और बाद में कहा कि रोहिणी की डिलीवरी होने वाली है और कुछ समय लगेगा। इसके चलते महिला डॉक्टर ने रोहिणी को अस्पताल में दाखिल किया और जल्द डिलीवरी के लिए दवा दी। देर शाम तक रोहिणी की डिलीवरी हुई। मगर इसके बाद रोहिणी की हालत गंभीर होती गई और ब्लीडिंग भी काफी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला डॉक्टरों ने करीब 12 यूनिट ब्लड मंगवाया। फिर भी रोहिणी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बारे में उन्होंने कई बार महिला डॉक्टर से बातचीत की और डॉक्टर ने कहा कि ठीक हो जाएगी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने रोहिणी को जबरदस्ती डिलीवरी करवाने के लिए हाई डोज दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed