{"_id":"5793ccf54f1c1bc148c4ccd5","slug":"without-divorce-married-case-on-woman-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने वाली युवती पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने वाली युवती पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव की एक युवती पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने पर फंस गई। सदर थाना पुलिस ने पहले पति की शिकायत पर युवती मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पानीपत के विकास नगर निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाने में शिकायत देकर बताया कि जिले के गांव शाहपुर की मंजू के साथ उसकी शादी हुई थी। पत्नी उसके साथ अनबन रखती थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराकर वह मायके में शाहपुर आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
अब किसी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी ने गांव डोभी के धर्मपाल से शादी कर ली है। उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो मामला सच निकला। मंजू ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार जलाने और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
दूसरी तरफ शुक्रवार देर रात आजाद नगर की गीता कॉलोनी में सतीश और उसकी पत्नी शारदा में झगड़ा होने के बाद एक कार में आग लगाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और कार जलाने का केस दर्ज किया है। सिरसा के गांव जमाल के रणजीत ने बताया कि वह बहन शारदा के घर कार लेकर आया तो बहनोई सतीश और अन्य ने मारपीट की और उसकी कार में आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।