फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VC Khokhar

एचएयू के वसी खोखर की गाड़ी तोशाम रोड पुल पर टकराई, बाल बाल बचे

Mon, 02 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 02 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
VC Khokhar
तोशाम रोड पुल पर रविवार दोपहर को एचएयू वीसी केएस खोखर की गाड़ी की सामने से आ रही गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर में वीसी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसे में सामने वाली गाड़ी पुल की बाउंड्री वॉल से टकराकर खोखर की गाड़ी से टकराई। दूसरी गाड़ी भी नहर में गिरते गिरते बच गई। वीसी खोखर के ड्राइवर उदय ने बताया कि सामने आ रही गाड़ी दिल्ली से डाबड़ा गांव की तरफ जा रही थी। गाड़ी तेज गति से आ रही थी।
विज्ञापन


अचानक वह पुल के बाउंड्री वॉल से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी उछली और वीसी की गाड़ी से टकरा गई। दूसरी गाड़ी की टक्कर से वीसी की गाड़ी भी बाउंड्री वॉल के साथ भिड़ गई। पुल पर गाड़ी टकराने की सूचना जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे एचएयू के स्टाफ सदस्यों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी गाड़ी में वीसी को बैठाया और एचएयू कैंपस उनके आवास पर छोड़ दिया। हालांकि तब तक उनकी दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें सूचना मिली की वे दूसरी गाड़ी से आवास पर पहुंच चुके हैं। दोनों गाड़ियों के टकराने के कारण काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed