फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two group fight, 5 injured

चुनाव का उलाहना देने गए थे, आपस में भिडे़

Sun, 31 Jan 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
two group fight, 5 injured

हिसार के गोरछी गांव में चुनाव में वोट के मुद्दे को लेकर उलाहना देने गए परिवार आपस में उलझ गए। मारपीट में एक ओर से दो तथा दूसरे समुदाय के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को संवेदनशील मानते हुए एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वहीं डीएसपी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरपंच पद की एक महिला प्रत्याशी के ससुर, जुगलाल, चांदी राम सहित अन्य शनिवार सुबह गांव के एक समुदाय के घर उलाहना देने गए थे। इस दौरान वोट दूसरे पक्ष को डालने को लेकर एक दूसरे के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दूसरे पक्ष के परिवार से सूबेदार बसीर अहमद ने बताया कि हमारे करीब 40 परिवार हैं। चुनाव के दिन एक महिला प्रत्याशी हार गई। इसी बात को लेकर महिला प्रत्याशी का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9 बजे महिला प्रत्याशी का ससुर अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आया और घर के सदस्यों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौच की। बसीर अहमद ने बताया कि झगड़े में पत्नी करिमन व भाई महेंद्र की पत्नी बीरमति और उनके बेटे इकबाल को चोटें आई। घायल हालत में सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पहले पक्ष के दो लोग घायल
विवाद के दौरान पहले पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं। घायल चांदीराम तथा जुगलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। इन लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया किया हम उलाहना देने गए थे। इस पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस अलर्ट, 24 के खिलाफ मामला दर्ज, दो राउंड अप

गोरछी मामले के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। मामला उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद दोनों विभागों के अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम को 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को राउंड अप भी किया है।

पुलिस ने बशीर अहमद की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इसमें जुगलाल, कुलदीप, रविंद्र पिता नौरंग, नत्थूराम, रामफल, भल्ला, रविंद्र पिता भल्ला, चांदी, रोशन, ईश्वर, गुलशन, विनोद, बलजीत, दलबीर, जगबीर, सुरेश, सुरेंद्र, फकीरा, दिलीप, सुभाष, मलखान, मंगतू, प्रकाश और रणबीर शामिल हैं। पुलिस ने देर रात जगबीर और रणबीर को राउंड अप कर लिया है।

खुफिया तंत्र ने सरकार को भेजी रिपोर्ट
मामला सामने आने के बाद जिले के आला अधिकारियों ने खुफिया तंत्र से भी इस मामले की पूरी जानकारी जुटाकर सरकार और हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी है। वहीं खुफिया तंत्र ने भी अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें शिकायतकर्ता की तरफ से मिर्चपुर कांड करने की धमकी मिलने की बात कही गई है। आरोप यह भी है कि हमला करने वाले उन्हें जान से मारने और सरपंच पद के उम्मीदवार को हराने का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

हमने गांव का दौरा किया था। गांव में पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल है। चुनाव को लेकर उलाहना देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। हमने केस रजिस्टर कर लिया है। नागरिक अस्पताल के बाहर सुरक्षा के लिए पीसीआर तैनात कर दी है।

- भगवानदास, डीएसपी, हेडक्वार्टर, हिसार

दो पक्षों का आपसी विवाद था। समुदायों के विवाद को कोई इश्यू नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर डीएसपी को गांव भेजा था। गांव में माहौल शांत है। पुलिस ने कानूनी हिसाब से एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
- अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed