{"_id":"622f4f69bd1bcc216e57e585","slug":"two-convicts-of-snatching-case-sentenced-to-five-years-for-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: महिला से 80 हजार रुपये छीनने के दो दोषियों को पांच साल की सजा, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: महिला से 80 हजार रुपये छीनने के दो दोषियों को पांच साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
Mon, 14 Mar 2022 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 07:51 PM IST
सार
अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जिला सत्र एवं न्यायाधीश रेणु राणा की अदालत ने रेड स्क्वेयर मार्केट में महिला से 80 हजार रुपये छीनने के मामले में दोषी ढाणी खान बाहदुर निवासी दीपक और सागर को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
जुर्माना न देने पर छह छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। 11 मार्च को अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। इस संबंध में डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी में सैनियान मोहल्ला निवासी किरण ने 8 मार्च 2021 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार किरण ने शिकायत में बताया था कि वह 8 मार्च को अपनी बेटी वर्धना के साथ रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित सिंडिकेट बैंक में आई थी। यहां पर बीमा के 80 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद जब वह घर जा रही थी तो दो युवक आए और रुपये से भरा पॉलिथीन छीन फरार हो गए। पुलिस ने किरण की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ छीना-झपटी का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन