फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two arrested including brother of Satlok Ashram director Rampal in sedition case

Haryana: देशद्रोह प्रकरण में आठ साल से फरार सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के भाई समेत दो काबू

Thu, 29 Sep 2022 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 02:41 AM IST
सार

हिसार पुलिस ने दोनों अपराधियों को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। अगस्त 2021 में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस टीम पर हमला करने और देशद्रोह के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Two arrested including brother of Satlok Ashram director Rampal in sedition case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वाहन निरोधक पुलिस टीम ने बरवाला स्थित सतलोक आश्रम प्रकरण में आठ साल से फरार चल रहे देशद्रोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आश्रम संचालक रामपाल का भाई सोनीपत के धनान गांव निवासी महेंद्र और रोहतक के सुडाना निवासी दीपक को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 2021 अगस्त में इन्हें भगोड़ा घोषित किया था। 

विज्ञापन

 
सहायक उप निरीक्षक रामजी लाल ने बताया कि आरोपी धनाना निवासी महेंद्र सिंह आश्रम संचालक रामपाल का सगा भाई है। आरोपी महेंद्र सुडाना निवासी दीपक के साथ उदयपुर, अहमदाबाद, जोधपुर और राजस्थान में किराये के मकान में छिपकर रहा। उन्होंने बताया कि नवंबर 2014 में हाईकोर्ट ने सतलोक आश्रम संचालक रामपाल को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: पांच दिन से बाढ़ से जूझ रही भूना शहर की 30 हजार आबादी, 1500 परिवारों ने घर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार आदेश जारी करने के बाद भी रामपाल अदालत में पेश नहीं हुए। नवंबर 2014 में संचालक रामपाल ने अपने अनुयायियों को आश्रम के बाहर ढाल बनाकर धरने पर बैठा दिया था। रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस और अनुयायियों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और देशद्रोह के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed