{"_id":"6280090f232dbb206d4b6b5e","slug":"truck-driver-caught-with-525-kg-doda-poppy-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: 525 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू, 'पुष्पा' स्टाइल में ट्रक के फर्श के ऊपर बनाया हुआ था एक और फर्श","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: 525 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू, 'पुष्पा' स्टाइल में ट्रक के फर्श के ऊपर बनाया हुआ था एक और फर्श
Sun, 15 May 2022 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 01:24 AM IST
सार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर निवासी ओम के कहने पर अकलेरा स्थान से ट्रक में डोडा पोस्त लोड किया था। उसके बाद इसे पंजाब के बठिंडा लेकर जाना था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में पुष्पा फिल्म स्टाइल में सिरसा निवासी ट्रक चालक मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। हिसार पुलिस को इसकी भनक लग गई और नशा निरोधक पुलिस ने मुकलान गांव के पास चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। ट्रक के अंदर से 65 लाख रुपये कीमत का 525 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने डोडा पोस्त ट्रक के फर्श के ऊपर एक और फर्श बनाकर उसके अंदर कट्टों को छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सिरसा जिले के रघुआना निवासी अमरजीत को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
चार बार पहले कर चुकी है सप्लाई
डीएसपी कप्तान सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नशा निरोधक टीम को सूचना मिली की राजस्थान की तरफ से एक ट्रक आ रहा है। जिसमें काफी संख्या में मादक पदार्थ छुपाया हुआ है। टीम के सदस्यों ने मुकलान गांव के पास नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया। ट्रक को देखा तो वह खाली दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
जब उसकी गहनता से जांच की तो सामने आया कि फर्श के ऊपर एक और फर्श बनाया हुआ है। उसको खोलकर देखा तो उसके नीचे कट्टे छुपाए हुए थे। जब उनका वजन किया तो 525 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 65 लाख रुपये है। पूछताछ में सामने आया कि ट्रक चालक अमरजीत इस से पहले चार बार मादक पदार्थ की सप्लाई कर चुका है।
मादक पदार्थ पहुंचाने पर 20 हजार रुपये मिलते थे
नशा निरोधक टीम के सदस्य कांशीराम ने बताया कि ट्रक चालक अमरजीत को मादक पदार्थ पहुंचाने की एवज में 20 हजार रुपये मिलते थे। पूछताछ में बताया कि राजस्थान के जोधपुर निवासी ओम के कहने पर अकलेरा स्थान से ट्रक में डोडा पोस्त लोड किया था। उसके बाद इसे पंजाब के बठिंडा लेकर जाना था। वहां पर व्यक्ति को ट्रक देना था वह आगे ट्रक लेकर जाता। डोडा पोस्त निकालने के बाद वह ट्रक वापस कर देता।