Hisar: बेटी से मिलने बंगलुरू गया था परिवार, घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी
पुलिस को दी गई शिकायत में अजनी कुमार ने बताया कि 21 जून को वह पत्नी माया देवी के साथ बंगलुरू में रहने वाली बेटी के पास गए थे। जाने से पहले अच्छे से दरवाजों को बंद और उन पर ताला लगा कर गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के जवाहर नगर स्थित एक बंद आवास में चोरी की वारदात हो गई। चोर दरवाजों पर लगे ताले को तोड़ कर अंदर घुसे और आराम से चोरी की। अलमारी के अंदर रखे तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पता चलने पर आवास के मालिक अजनी कुमार सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी
पुलिस को दी गई शिकायत में अजनी कुमार ने बताया कि 21 जून को वह पत्नी माया देवी के साथ बंगलुरू में रहने वाली बेटी के पास गए थे। जाने से पहले अच्छे से दरवाजों को बंद और उन पर ताला लगा कर गए थे। 23 जून की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ है। पता चलने पर घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। कमरों के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे।
ये सामान चोरी हुआ
अजनी कुमार के अनुसार चोर उनके घर से करीब 3 लाख रुपये की नकदी, सोने के दो हार 6 तोले के, कानों के 5-6 जोड़ी टॉप्स, सोने की 10 ग्राम की एक नथ, पांच सिक्के चांदी और पांच सिक्के सोने के और 20 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां चोरी कर ले गए हैं। मामले की जांच कर रहे एचसी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।