फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The guard of the Medical College in Agroha of Hisar shot the young man

हिसार: मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रुपयों के लेनदेन का मामला

Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
सार

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को देखते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन
The guard of the Medical College in Agroha of Hisar shot the young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के गांव खासा महाजन गांव के युवक के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालात को देखते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में खासा महाजन निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसका भाई संजय की गांव के समीप अग्रोहा मार्ग पर चाय की दुकान है। वह और उसका भाई शनिवार रात अपने चाय के खोखे पर बैठे थे। रात करीब 11 बजे अग्रोहा निवासी सुशील कुमार उसके भाई के पास आया और उसके भाई के साथ रुपयों के हिसाबकिताब को लेकर झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


उसके भाई ने झगड़े का विरोध किया तो उसने अपना पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। उसका भाई हाथ व पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज करेंगे कोर्ट में पेश

जांच अधिकारी एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed