फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The family jammed the road demanding the arrest of the accused of rape In Hisar

हिसार: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, किया रोड जाम, महिला पुलिस अधिकारी पर बच्ची के पिता को थप्पड़ मारने का आरोप

Sun, 23 Jan 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 10:53 PM IST
सार

परिजनों ने महिला पुलिस अधिकारी पर बच्ची के पिता को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
The family jammed the road demanding the arrest of the accused of rape In Hisar
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिला निवासी 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे गुस्साए परिजनों ने रविवार दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक आजाद नगर थाने के बाहर राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।  

विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर पीड़िता के पिता को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया है। डीएसपी ने इसकी भी जांच करवाने की बात कही। रोड जाम करने पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बता दें कि पुलिस को दिए बयान में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने बताया था कि 18 जनवरी को उसकी 12 वर्षीय बच्ची से करीब 45 वर्षीय कुलदीप ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची को उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण से बच्ची ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद बच्ची के पेट में दर्द रहने लगा। बच्ची की मां उसे एक डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम होने की बात कही। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची व आईओ कोरोना संक्रमित होने से कार्रवाई में देरी

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले में पुलिस के पास 18 जनवरी को शिकायत आई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर दी थी। जब पुलिस बच्ची का मेडिकल करवाने लेकर गई तो वह कोरोना संक्रमित मिली थी। अब बच्ची की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हमने बच्ची के अलग से बयान दर्ज करवा दिए हैं।



आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आजाद नगर थाना, सीआईए टीम व सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम गठित कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी के परिजनों व उसके जान पहचान वालों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले की आईओ भी कोरोना संक्रमित है, जो होम आइसोलेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed