फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   the contractor accused the former councillor of blackmailing In Hisar of Haryana

हिसार: पूर्व पार्षद दंपती पर ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 12 Jan 2022 03:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 03:23 PM IST
सार

पूर्व पार्षद व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं पूर्व पार्षद ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह शिकायत न करे इसलिए दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
the contractor accused the former councillor of blackmailing In Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी  शहर के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता सीमांत चौधरी, उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद मोना चौधरी व अन्य के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। उक्त आरोपियों पर विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी बताकर शिकायत करके गिरोह बना एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


हिसार से पूर्व पार्षद कमला बंसल के ठेकेदार बेटे मुकेश बंसल ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। गृहमंत्री अनिल विज को 18 अगस्त को शिकायत भेजने के बाद डीएसपी द्वारा की गई जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्व पार्षद सीमांत चौधरी का कहना है कि शिकायत न करूं इसलिए दबाव बनाया जा रहा है।  
विज्ञापन


हिसार सुंदर नगर वासी ठेकेदार मुकेश बंसल की शिकायत के अनुसार उसकी ए क्लास गवर्नमेंट कांट्रेक्टर फर्म है। उसकी फर्म द्वारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत लगभग 5-6 जिलों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य करवाया जाता रहा है। अब उनकी फर्म हांसी में काली देवी मंदिर से विश्वकर्मा चौक तक रोड बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-18 की पूर्व पार्षद मोना चौधरी, उनके पति सीमांत चौधरी द्वारा गिरोहबंदी करके उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी लगातार उनके काम में कमी बताकर अलग-अलग विभागों में शिकायत कर रहे हैं और निर्माण कार्य घटिया होने का आरोप लगा रहे हैं जबकि जांच में उनका काम सही पाया गया है। 

मुकेश बंसल के अनुसार नगर परिषद के जेई जितेंद्र, राहुल जेई व लाइट इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीमांत चौधरी आरटीआई व अन्य शिकायत वापस लेने के लिए एक करोड़ की रकम मांग रहा है। जब उसने इस बारे में सीमांत चौधरी से बात की तो उसने रुपये मांगे और कहा कि अगर रुपये नहीं दोगे तो तुम्हें हांसी में कोई काम नहीं करने दूंगा और झूठे मुकदमे दर्ज करवा दूंगा। 

शिकायत न करूं इसलिए बनाया जा रहा दबाव

हांसी में हो रहे नगर परिषद के विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही थीं। उसी को लेकर ठेकेदार मुझ पर दबाव बना रहा है। उसकी ठेकेदार के साथ ना तो कोई बात हुई और न ही कभी मुलाकात। ठेकेदार की फर्म ने करोड़ों रुपये की लागत से सड़क बनाई थी जो कुछ ही महीनों में टूट गई। इसके अलावा हांसी में स्ट्रीट लाइट लगाने में भी गड़बड़ी हुई है। इसकी उसने शिकायत कर रखी है। शिकायतों के कारण ठेकेदारों को रिकवरी का डर है। इस कारण से उस पर दबाव बनाने के लिए केस दर्ज करवाया गया है। - पूर्व पार्षद सीमांत चौधरी

ठेकेदार मुकेश बंसल ने गृह मंत्री को एक शिकायत की थी जिस पर डीएसपी ने जांच की, उसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद मोना चौधरी, उनके पति सीमांत चौधरी सहित करीब 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। - विकास कुमार, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed