{"_id":"63a7eb94a42e3b2b5e285d54","slug":"tantrik-vidya-done-at-cremation-ground-located-in-hisar-sector-16-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति ने की तंत्र विद्या, दाह संस्कार की राख के पास मिले मांस के टुकड़े, शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति ने की तंत्र विद्या, दाह संस्कार की राख के पास मिले मांस के टुकड़े, शराब
Sun, 25 Dec 2022 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:50 AM IST
सार
न्यू मॉडल टाउन में रहने वाले गुलशन का कहना है कि 23 दिसंबर को उनकी पत्नी शकुंतला का सेक्टर 16-17 के श्मशान घाट में दाह संस्कार किया था। आज सुबह जब फूल चुनने के लिए आए तो राख के पास दो पॉलिथीन पड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार होने के बाद राख के पास देर रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तांत्रिक विद्या की गई है। राख के पास दो पॉलिथीन मिले हैं। एक पॉलिथीन में ताजा मांस के टुकड़े हैं, दूसरे पॉलिथीन में शराब का पव्वा काला कपड़ा लड्डू सिगरेट आदि मिले हैं। पता चलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। वही मृतका के परिजनों ने श्मशान घाट के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।
शहर के न्यू मॉडल टाउन में रहने वाले गुलशन का कहना है कि 23 दिसंबर को उनकी पत्नी शकुंतला का सेक्टर 16 17 के श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया था। रविवार सुबह जब फूल चुनने के लिए आए तो राख के पास दो पॉलिथीन पड़ी थी। पॉलिथीन को खोल कर देखा तो उसके अंदर मांस के टुकड़े, शराब का पव्वा और अन्य सामग्री थी। यह देख कर आशंका है कि यहां पर रात को किसी ने बैठकर तांत्रिक विद्या की है वहीं अस्थियों को भी छेड़ा गया है। पता चलने पर पार्षद अमित ग्रोवर और शहर के अन्य लोग वहां पर एकत्रित हुए। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।