फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sukhwinder accused filed petition in court to meet family in Sonali murder case

सोनाली हत्याकांड: आरोपी सुखविंद्र ने परिवार से मिलने के लिए अदालत में दायर की याचिका, 13 जुलाई को होगी सुनवाई

Sat, 01 Jul 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

गोवा अदालत ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को हत्या और ड्रग्स मामले में जमानत दी हुई है। अदालत ने दोनों को शशर्त जमानत दी है। दोनों को गोवा से बाहर जाने की मंजूरी नहीं दी है। थाने में जाकर हाजिरी लगानी होती है।

विज्ञापन
Sukhwinder accused filed petition in court to meet family in Sonali murder case
सोनाली मर्डर का आरोपी सुखविंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुखविंद्र ने परिवार से मिलने के लिए गोवा अदालत में याचिका दायर की। आरोपी सुखविंद्र के एडवोकेट सुखवंत ने बताया कि 27 जून को अदालत में याचिका लगाई है। जिस पर 13 जुलाई को अदालत फैसला सुनाएगी।  एडवोकेट सुखवंत ने बताया कि अदालत में याचिका लगाई है कि 15 दिन के लिए आरोपी सुखविंद्र को परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


सुखविंदर को हाई कोर्ट से 3 मई को मिली थी जमानत
गोवा अदालत ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को हत्या और ड्रग्स मामले में जमानत दी हुई है। अदालत ने दोनों को शशर्त जमानत दी है। दोनों को गोवा से बाहर जाने की मंजूरी नहीं दी है। वहीं थाने में जाकर हाजिरी लगानी होती है। हत्या मामले में आरोपी सुखविंदर को हाई कोर्ट से 3 मई को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे
सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिए कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed