फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sucide a farmer

फाइनेंसरों ने किया टॉर्चर तो जमींदार ने दे दी जान

Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 07 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sucide a farmer

फाइनेंसरों की मोटी ब्याज दर व उनके टॉर्चर के आगे एक जमींदार जान देने के लिए बेबस हो गया। मूल रूप से जमालपुर के नजदीक सीपर के रहने वाले व हाल मॉडल टाऊन में कोठी नंबर 117 में किराए पर रह रहे 49 वर्षीय देवेंद्र सरदाना उर्फ बॉबी नंबरदार का शनिवार को रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन


ट्रैक के पास खड़ी बॉबी की ऑल्टो कार से रेलवे पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। स्टांप पेपर पर लिखकर छोड़े गए इस सुसाइड नोट में बॉबी ने मॉडल टाऊन में ही रहने वाले सरदार जसबीर सिंह व पपोसा के आशीष पर उसे ऋण के बदले मोटी ब्याज दर लगाकर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उधर मृतक की पत्नी मधु ने रेलवे पुलिस को दिए बयान में इन दोनों आरोपियों के अलावा सीपर निवासी हरिसिंह यादव तथा रोहनात निवासी रामफल पर भी उनके परिवार को परेशान करने की बात कही है। रेलवे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बॉबी नंबरदार की पत्नी मधु ने कहा है कि बॉबी शुक्रवार की सुबह घर से गया था लेकिन देर शाम तक जब वह लौट कर नहीं आया तो उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को इस बारे में सूचित किया। बॉबी की काफी जगह पर तलाश की गई लेकिन उसका कही सुराग नहीं लगा।

सुबह तोशाम रोड पर फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया गया। ट्रैक के नजदीक ही उसकी अल्टो कार भी बरामद की गई जिसके अंदर डैशबोर्ड से सुसाइड नोट बरामद हुआ। दस रुपये के स्टांप पेपर पर हाथ से लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि फाइनेंसरों से उसने कर्ज लिया था।

इसमें कहा गया है कि पहले तो दो प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण दिया था लेकिन बाद में उन्होंने उसे पांच प्रतिशत तथा उसके बाद ब्याज दर 10 प्रतिशत कर दी।

मोटी ब्याज दर के हिसाब से रुपये लौटाने के लिए वे उस पर दबाव बना रहे थे। मृतक की पत्नी मधु ने कहा है कि ये फाइनेंसर उनके घर आकर तथा फोन पर टॉर्चर करते आ रहे थे जिसके चलते उसके पति ने अपनी जान दे दी।

मधु ने जसबीर सिंह, आशीष, हरिसिंह यादव व रामफल पर उन्हें रुपये के लिए टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। वे यह नहीं बता पाई कि आखिर उसके पति ने इन लोगों सेे कितना ऋण लिया हुआ था। मधु की माने तो उसके पति के पास सीपर गांव में अच्छी खासी जमीन भी है जिस पर वे काश्त करते थे।

रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अमरनाथ शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी मधु के बयान दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सरदाना दो बच्चों के पिता भी थे।

पत्नी से मांगी माफी, मेहता के नाम भी छोड़ी पर्ची
देवेंद्र सरदाना उर्फ बॉबी की कार से सुसाइड नोट के अलावा दो पर्चियां भी मिली है। पीएनबी बैंक के वाउचर के पीछे लिखे गए संक्षिप्त नोट में बॉबी ने अपनी पत्नी मधु के नाम संदेश छोड़ा है।


उसने लिखा है कि वह अपने पत्नी तथा बच्चों को सही ढंग से नहीं रख सका, इसलिए उसे माफ कर देना। एक अन्य पर्ची में उसने अपने साथी विनोद मेहता को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह उसकी जमीन व प्रोपर्टी को उसके बच्चों के नाम करवाने में मदद करें तथा उनका ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed