{"_id":"652faea510508cd9470970c8","slug":"strictness-of-sdm-mohit-mehrana-in-hansi-surprise-inspection-of-electricity-and-public-health-office-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में एसडीएम मोहित महराणा की सख्ती: बिजली व जन स्वास्थ्य विभाग कार्यलयों का औचक निरिक्षण, ये मिली खामियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी में एसडीएम मोहित महराणा की सख्ती: बिजली व जन स्वास्थ्य विभाग कार्यलयों का औचक निरिक्षण, ये मिली खामियां
Wed, 18 Oct 2023 03:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:38 PM IST
सार
हांसी एसडीएम ने बिजली विभाग कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वहां बिजली बिल जमा करवाने आए बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुन अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिलों को लेकर कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
हांसी एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी में एसडीएम मोहित महराणा ने बुधवार को बिजली तथा जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयो का औचक निरीक्षण कर कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था तथा हाजिरी रजिस्टरों को चेक किया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जल संग्रहण टैंक पर चढ़कर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहा साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर एसडीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह तुरंत तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें अन्यथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार संदीप शर्मा भी साथ थे उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी के सैंपल भरवाने के की बात कही।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की सुनी समस्याएं
एसडीएम ने बिजली विभाग कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वहां बिजली बिल जमा करवाने आए बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुन अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिलों को लेकर कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं होना चाहिए। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम ने बिजली बिलों में दर्शाई गई बिल राशि की गहनता से जानकारी ली और इसके बाद कई बिजली उपभोक्ताओं के बिलों का अवलोकन निरीक्षण किया। इस अवसर पर बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन