फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Six lakh 90 thousand rupees of ex-servicemen stolen in Hansi of Haryana

हिसार: हुक्का लेने दुकान में गया पूर्व फौजी, स्कूटी की डिक्की से 6.90 लाख रुपये हो गए चोरी

Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने पूर्व फौजी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Six lakh 90 thousand rupees of ex-servicemen stolen in Hansi of Haryana
सीसीटीवी जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के कस्बे हांसी के सदर बाजार में चौधरी हुक्का की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से अज्ञात चोर दिनदहाड़े 6.90 लाख रुपये चोरी कर ले गया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी विजय तंवर और सीआईए प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने पूर्व फौजी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव ढंढेरी निवासी जोगेंद्र मलिक 31 दिसंबर 2021 को सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को जोगेंद्र प्लॉट का ब्याना देने के लिए अपने एक दोस्त के साथ बैंक से सात लाख रुपये निकलवा कर लाए। दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर बाजार में दुकान से हुक्का लेने के लिए 10 हजार रुपये निकाले और बाकी राशि स्कूटी की डिक्की में डाल दिए।
विज्ञापन


जब वह हुक्का लेकर दुकान से बाहर आया तो 6 लाख 90 हजार से भरा थैला गायब मिला। यह देख वह हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही व्यापारी नेता प्रवीण तायल, कपड़ा यूनियन के प्रधान देवेन्द्र मेहता, व्यापारी नेता रमेश मेहता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व फौजी जोगेंद्र मलिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय तंवर, थाना प्रभारी, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed