फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanch of Kanwari village of Hisar shot

Crime : हरियाणा में फिर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संजय दूहन की छह गोलियां मारकर हत्या

Mon, 04 Mar 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 12:04 AM IST
सार

हरियाणा में रविवार रात को हिसार के गांव कंवारी के सरपंच पर हमला किया गया है।

विज्ञापन
Sarpanch of Kanwari village of Hisar shot
सरपंच पर हमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कंवारी के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दूहन की रविवार की रात को छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तथा हांसी विधायक विनोद भ्याणा निजी अस्पताल पहुंचे। शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस की एक टीम ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन


हांसी एसपी ने इस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वारदात का कारण चुनाव को लेकर चल रही रंजिश बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हांसी के गांव कंवारी के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के गांव भैणी अमीरपुर में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 8.30 बजे अपनी कार में सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। सरपंच संजय अपने गांव में जब पूर्व सरपंच महाबीर के घर के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सरपंच संजय दूहन को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले हैं। जिसमें पांच गाेलियां पेट में ही लगी हैं।


हांसी पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed