फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 75 lakh Cheated from BJP leader on the name of becoming his wife registrar in GJU

Hisar: जीजेयू में पत्नी को रजिस्ट्रार बनवाने के नाम पर भाजपा नेता से ऐंठे 75 लाख रुपये, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 01:00 AM IST
सार

85 लाख रुपये एडवांस और 10 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने तय हुआ। पीड़ित भाजपा नेता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rs 75 lakh Cheated from BJP leader on the name of becoming his wife registrar in GJU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में रजिस्ट्रार पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।सेक्टर-13 निवासी एवं सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन पीयूष महता ने बताया कि हिसार में उसका कोचिंग सेंटर है।

विज्ञापन


वे भाजपा के हरको फेड के प्रदेश प्रभारी भी हैं। आरोप है कि हिसार निवासी अनिल चोपड़ा, अशोक चोपड़ा व गीतांश चोपड़ा ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। महता का कहना है कि आरोपी राजनीतिक व्यक्तियों और सरकार के मंत्रियों के करीब होने की बात कहते थे, जिस पर उसने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महता का कहना है कि 2018 में जीजेयू में रजिस्ट्रार पद की भर्ती के लिए आवेदन निकले थे। पीयूष की पत्नी ने आवेदन किया हुआ था। आरोपियों ने 95 लाख रुपये में उसकी पत्नी को रजिस्ट्रार लगवाने का वादा किया। 85 लाख रुपये एडवांस और 10 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष का कहना है कि पुरानी जान-पहचान होने के कारण उसने 35 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए, जबकि 50 लाख रुपये नकद दिए, लेकिन पद पर उसकी पत्नी का चयन नहीं हुआ। बाद में आरोपियों ने 10 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी राशि मांगने पर तीनों आरोपियों ने मारपीट की और परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed