फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   robbery

पशु मेले में आए व्यापारियों को बेसुध कर लूटी नकदी

Wed, 30 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 30 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
robbery

पशु मेले में चाचा ने 8 हजार में बछड़े बेचे तो भतीजे ने 18 हजार में अपनी घोड़ी। अब बारी इस राशि से पशु खरीदने की थी, लेकिन इससे पहले ही जहर खुरानी गिरोह ने तीनों को सब्जी में कोई नशीला पदार्थ खिलाकर इनके 38 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


सुबह बेसुध पड़े देख कर लोगों ने मां-बेटा व चाचा को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। होश आने पर तीनों अस्पताल से बिना बताए गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धांसू रोड पर इन दिनों पर पशु मेला चल रहा है। दूर-दूर से व्यापारी पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए आ रहे हैं। नरवाना के पास खनौरी से सोनू, उसकी मां गुड्डी उर्फ जयदेवी व चाचा जिले सिंह भी सोमवार को पशु मेले में पहुंचे थे। बीती रात तीनों को नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया गया। मंगलवार सुबह तीनों को होश आया तो खुद को सिविल अस्पताल में देख कर चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचाराधीन सोनू ने बताया कि वे सपेरा जाति से हैं और धनौरी गांव से पशु मेले में अपनी घोड़ी व बछड़े बेचने आए थे। उसने मेले में 18 हजार रुपये में अपनी घोड़ी बेच दी। चाचा ने आठ हजार रुपये में अपना बछड़ा। अब वे इस राशि से दूसरे पशु खरीदने की तैयारी में थे।

सोमवार को मेले में कोई सौदा नहीं पटा तो वहीं रुक गए। रात को चाचा जिले सिंह खाना बनाने के लिए वहीं लगे एक स्टाल से आटा ले आया। उसकी मां रोटी बना रही थी, इसी बीच दो युवक उनके पास आए बोले कि तुम्हारे पास आटा है और उनके पास सब्जी है।

मिल बैठ कर खा लेते हैं। वे उनकी बातों में आ गए। रात को उन्होंने खाना खाया और सो गए, सुबह अस्पताल में दाखिल मिले। दोनों युवकों ने सब्जी में कोई नशीला पदार्थ खिला कर उनको बेसुध कर दिया और पीछे से युवक चाचा के 8 हजार रुपये, उसके 18 हजार रुपये और मां के पास से करीब 2 हजार रुपये उड़ा ले गए।

आया होश तो हुए गायब
तीनों को मंगलवार सुबह उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया तो दोपहर को कुछ होश आया और वारदात के बारे में जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और वारदात का ब्योरा लिया।


तब तक उनको पूरी तरह से होश नहीं आया था। दोपहर बाद दो बजे के करीब वे सिविल अस्पताल से बिना बताए चले गए। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. प्रेम ने बताया कि एक व्यापारी को ग्लूकोज दी जा रही थी, वह बोतल भी साथ ले गया। डॉक्टर के अनुसार तीनों को कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया था। दोपहर को हालत ठीक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed