फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape, rape case hisar, Hisar rape case, accused convicted, Court order, Hisar

किशोरी से घर में घुसकर रेप करने का आरोपी युवक दोषी करार

Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
rape, rape case hisar, Hisar rape case, accused convicted, Court order, Hisar
अदालत - फोटो : Demo
एडीजे अलका मलिक की अदालत ने घर में घुसकर 15 साल की एक किशोरी से रेप करने के जुर्म में जहाजपुल स्थित प्रताप नगर के अशोक उर्फ शौकी को वीरवार को दोषी करार दिया है। उसे सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 20 अप्रैल 2015 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार शहर की 15 साल की एक लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि वह आठवीं पास है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां एक मिल में वर्कर है। घटना वाले रोज वह घर में अकेली थी। प्रताप नगर का अशोक उर्फ शौकी वहां आया और दरवाजे पर दस्तक दी। जब उसने कुंडी खोली तो वह अंदर आया और उसके भाई के बारे में पूछने लगा। उसने (किशोरी ने) बताया कि भाई घर पर नहीं है। इस पर शौकी मुंह दबाकर उसे जबरन अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बाद में वह भाग गया।
विज्ञापन


किशोरी ने शाम को मां घर लौटी तो आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने किशोरी की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई थी, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई थी। सिटी थाना पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed