फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape case hisar, Hisar

जीजेयू में दाखिला लेने आई युवती से फौजी ने दुष्कर्म कर बनाया एमएमएस

Fri, 30 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 30 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rape case hisar,  Hisar
Rape - फोटो : Times of India

जीजेयू में दाखिला लेने आई स्टूडेंट के साथ फौजी ने दुष्कर्म कर एमएमएस बना लिया। युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर कैंट एरिया में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फौजी नरेश पर केस दर्ज कर लिया है। फौजी नरेश फिलहाल लेह लद्दाख में तैनात है।

विज्ञापन

झज्जर की रहने वाली एक स्टूडेंट जीजेयू में दाखिला के लिए आई थी। 24 साल की एक युवती को उसकी बहन के देवर नरेश फौजी ने कैंट में उतरने को कहा। फौजी नरेश ने कहा कि वह दाखिले में उसकी मदद करेगा। नरेश पर भरोसा कर युवती कैंट में बस से उतर गई। भिवानी का नरेश फौजी वहां से उसे अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी ने 7 फरवरी से 9 मई तक शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। मौका पाकर दुष्कर्म का मोबाइल में एमएमएस बना लिया। कुछ दिन बाद युवती ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर युवती के परिजनों ने नरेश के परिजनों से बात की। दोनों पक्ष शादी करने की बात पर राजी हो गए। बाद में नरेश के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। जिस पर पीड़िता ने झज्जर जिले में एफआईआर कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में उक्त एफआईआर हिसार पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई शीला देवी ने वीरवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए। महिला थाना की कार्यकारी प्रभारी राजरानी ने बताया कि नामजद के खिलाफ नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने, छेड़छाड़ करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फौजी फिलहाल लेह लद्दाख में तैनात है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दोस्त का कमरा यूज किया
पीड़िता के अनुसार नरेश कैंट में ड्यूटी पर तैनात था। वह कैंट के अंदर ही सेना बैरक में रहता था। उसने अपने किसी दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने कमरा मालिक दोस्त सहित तीन चार अन्य पर भी केस दर्ज किया है।


जल्द ही आरोपी को कैंट लेकर आएगी पुलिस
पुलिस ने युवती का झज्जर जिले में मेडिकल कराने के बाद रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत की प्रति हिसार पुलिस को भेजी गई है। महिला पुलिस ने एफआईआर मिलते ही कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कैंट एरिया लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed