{"_id":"24b47be59f3381d75b5637467798b465","slug":"rade-in-hotel-14-gambler-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में 7 लाख का जुआ पकड़ा, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में 7 लाख का जुआ पकड़ा, 14 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टू की टीम ने वीरवार रात सिरसा रोड स्थित एक होटल में करीब सात लाख रुपये का जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
होटल के रूम नंबर 102 में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा था, जिसमें दूसरे जिलों के व्यक्ति आकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें हिसार, हांसी, फतेहाबाद, कैथल, पेहवा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सीआईए टू इंचार्ज प्रशांत ने बताया कि हांसी स्थित वार्ड-8 निवासी राजेश कुमार, हांसी रूपनगर निवासी श्यामसुंदर, सैनियान मंडी निवासी सुनील कुमार, कुतुबपुर निवासी सन्नी, सुभाष नगर निवासी राकेश, हिसार के बारह क्वार्टर निवासी अर्जुन, फतेहाबाद निवासी नीरज कुमार अरोड़ा, मोहनलाल, लाजपत नगर निवासी सुशील कुमार, अग्रवाल कॉलोनी निवासी विनोद, लेखराज और कैथल निवासी अमित कुमार, पेहवा निवासी नरेश कुमार, योगेश कुमार, सुभाष को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस की टीम को 7 लाख 30 रुपये की नकदी और ताश भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में पांच-पांच आरोपी हांसी और फतेहाबाद के, एक हिसार और बाकी कैथल के रहने वाले हैं।
पुलिस टीम में एसआई प्रशांत, एएसआई विपिन, एएसआई इंद्र, एएसआई युद्धवीर सिंह, कृष्ण, एएसआई राजकुमार, सिपाही दिनेश, संदीप, सूरजभान शामिल थे।