फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police caught fraud of selling duplicate pipes on the name of company of Mohali in Narnaund

Hisar: मोहाली की पाइप कंपनी के नाम से बेचे जा रहे थे नकली पाइप, पुलिस ने डाला छापा

Sat, 22 Jun 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

पुलिस ने छापा डालकर 90 पाइप बरामद किए हैं। दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police caught fraud of selling duplicate pipes on the name of company of Mohali in Narnaund
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद में पंजाब के मोहाली स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड पीवीसी पाइप कंपनी के नाम से नारनौंद के बुडाना रोड पर भारती पोलीमर पाइप फैक्टरी में नकली पाइप बनाने को लेकर छापा मारा। चेकिंग के दौरान नकली पाइप बेचने के नाम पर नारनौंद थाना पुलिस ने कुलदीप व सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया है। नारनौंद थाना पुलिस ने मौके से 90 नकली पाइप भी बरामद किए हैं। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


मोहाली निवासी अमित दूबे ने नारनौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरके एसोसिएट्स मोहाली में बतौर ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मुझे व मेरी फर्म का हमारी अधिकारिक कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से उनके नाम से नकली पाइप व अन्य सामान बनाने, बेचने व सप्लाई करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को साथ लेकर कार्रवाई करवाने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन


हमें निजी सूत्रों से गुप्त सूचना मिली है कि भारती पोलीमर पाइप फैक्टरी बुडाना रोड नारनौंद के मालिक कुलदीप एवं सिद्धार्थ हमारी अधिकारित कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से नकली पीवीसी पाइप अपनी फैक्टरी में तैयार करके नकली को असली बताकर मार्केट में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित दुबे ने कहा कि इससे उनकी कंपनी व सरकार को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने पुलिस को कहा कि यदि इनकी फैक्टरी पर तुरंत छापा मारा जाए तो भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया जा सकता है।

इसके बाद नारनौंद थाना पुलिस ने आर के एसोसिएट्स मोहाली में तैनात ऑपरेशन मैनेजर अमित दुबे, रचना कपूर व राजेश शर्मा इत्यादि अधिकारियों की टीम ने भारती पोलीमर पाइप फैक्टरी बुडाना रोड नारनौंद पर छापा मारा।

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उस समय फैक्टरी में पानीपत जिले के धर्मगढ़ निवासी रिंकू मिला और उसने कहा कि उसके पापा इस फैक्टरी में हिस्सेदार है। चेकिंग के दौरान फैक्टरी में सुप्रीम कंपनी मार्का के 58 पाइप 3 इंची, 32 पाइप डेढ़ इंची व एक स्क्रीन बरामद हुई।


जिन पर सुप्रीम कंपनी का लोगो लगा हुआ था। जांच करने के बाद टीम ने बताया कि यह पाइप नकली है। नारनौंद थाना पुलिस ने कुलदीप व सिद्धार्थ के खिलाफ 63 व 65 कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed