फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Petrol pump operator commits suicide in Ramayana village of hisar, writes three page suicide

Hisar: रामायण गांव में पेट्रोल पंप संचालक ने की आत्महत्या, तीन पेज का लिखा सुसाइड, भाजपा नेता पर लगाए आरोप

Thu, 08 Jun 2023 09:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

रामायण गांव निवासी रोशन लाल ने 2012 में गांव के अंदर पेट्रोल पंप खोला था। उस समय भाजपा नेता मनदीप मलिक ने भी कुछ हिस्सा पंप में लगाया था। सुसाइड नोट में रोशन लाल ने लिखा है कि जब से पंप लगाया है उसके बाद से मनदीप और उसके साथी ने कोई भी पैसा नहीं लगाया और हमेशा पंप की जो रकम आती उसमें अपना हिस्सा लेकर चले जाते। 

विज्ञापन
Petrol pump operator commits suicide in Ramayana village of hisar, writes three page suicide
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के रामायण गांव के रहने वाले और पेट्रोल पंप संचालक रोशन लाल ने सीसवाल गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले रोशन लाल ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा है। मृतक ने नोट में भाजपा नेता मंदीप मलिक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलने पर आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


मृतक ने लगाए ये आरोप
जानकारी के अनुसार रामायण गांव निवासी रोशन लाल ने 2012 में गांव के अंदर पेट्रोल पंप खोला था। उस समय भाजपा नेता मनदीप मलिक ने भी कुछ हिस्सा पंप में लगाया था। सुसाइड नोट में रोशन लाल ने लिखा है कि जब से पंप लगाया है उसके बाद से मनदीप और उसके साथी ने कोई भी पैसा नहीं लगाया और हमेशा पंप की जो रकम आती उसमें अपना हिस्सा लेकर चले जाते।  
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही 
कई बार इसको मना भी किया लेकिन उसने अपना नाम  और अपनी पार्टी का भय दिखा कर डरा धमकाकर हम से पैसे ले जाता। 2012 से लेकर अब तक करीब 25 लाख रुपये वह पंप से ले जा चुका है । मुझे और मेरे परिवार को डरा धमका कर उठा लेने की धमकी देता है। इसी बात से परेशान होकर में आत्महत्या कर रहा हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी किया था मरने का प्रयास
रामायण गांव निवासी पेट्रोल पंप संचालक रोशन लाल ने 2 दिन पहले जहर की गोली खाई थी। जिसको उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान रोशनलाल के रात को मौत हो गई। मरने से पहले रोशन लाल ने एक भाजपा नेता का नाम लिख कर सुसाइड नोट लिखा है। रोशन लाल की डेड बॉडी फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में है। परिजन मौके पर है दोपहर तक पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed