फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patwari arrested for taking bribe of 5 thousand in Hisar

Hisar: जमीन के इंतकाल के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार, किसान की शिकायत पर कार्रवाई

Wed, 18 Jan 2023 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 12:32 AM IST
सार

विजिलेंस टीम ने किसान की शिकायत पर खरड़ गांव के पटवारखाने पर छापा मारा। आरोप है कि पटवारी ने किसान से जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 10 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of 5 thousand in Hisar
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में विजिलेंस टीम ने मंगलवार को खरड़ गांव के पटवारखाने पर छापा मारकर पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने किसान से जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 10 हजार रुपये मांगे थे। विजिलेंस टीम ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


विजिलेंस टीम को दी गई शिकायत में खरड़ गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले पारिवारिक जमीन का कुछ हिस्सा अपने नाम करवाया था। इसकी रजिस्ट्री भी हो गई थी। खरड़ गांव के पटवार खाने में कार्यरत कैथल जिले के ढांड निवासी पटवारी मंजीत से इंतकाल के लिए मिला।
विज्ञापन


पटवारी मंजीत ने इंतकाल के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में वह 5000 रुपये में इंतकाल करने के लिए तैयार हो गया। शिकायत के आधार पर डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को टीम ने 500-500 रुपये के 10 नोट दिए और उसे पटवारखाने भेजा। जब आशीष ने पाउडर लगे नोट पटवारी को दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी पटवारी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed