{"_id":"650bf14adb965797d10f0a18","slug":"orders-for-arrest-of-two-farmers-for-non-payment-of-loan-in-hansi-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी: लोन न चुकाने पर दो किसानों की गिरफ्तारी के आदेश, किसान बैंक के बाहर धरने पर बैठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हांसी: लोन न चुकाने पर दो किसानों की गिरफ्तारी के आदेश, किसान बैंक के बाहर धरने पर बैठे
Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड ने बताया कि खरड़ गांव के दो किसानों ने लोन लिया था। किसानों की फसल पिछले तीन साल से लगातार खराब हो रही हैं। किसानों के पास कर्ज चुकता करने के लिए पैसा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा नहीं दे रही।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी के गांव खरड़ के दो किसानों को लोन न चुकाने पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। जिसको लेकर किसानाें ने भाटला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान ब्रांच के बाहर धरने पर बैठ गए। इस मामले को लेकर हांसी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी मिले थे।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड ने बताया कि खरड़ गांव के दो किसानों ने लोन लिया था। किसानों की फसल पिछले तीन साल से लगातार खराब हो रही हैं। किसानों के पास कर्ज चुकता करने के लिए पैसा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा नहीं दे रही। अब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। वारंट हिसार कोर्ट की ओर से जारी किए गए हैं। बुधवार को किसानों के घर पर समन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जिसमें लिखा गया है कि 21 सिंतबर को किसान धर्मपाल व एक अन्य को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने कहा बैंक प्रबंधन सुभाष चंद्रा का 5000 करोड़ का लोन माफ कर देता है। एक -दो लाख के लिए किसानों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए जाते हैं।